“Jagannath Rath Yatra 2025: भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने वाले 5 भोग; जानें इनकी दिव्यता और परंपरा से जुड़ी खास बातें”, सुदर्शन न्यूज, जून 26, 2025
“शुक्रवार (27 जून) को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी। इससे पहले श्रद्धालु मंदिर में विशेष भोग और अनुष्ठानों की तैयारियों में जुट गए हैं। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान जगन्नाथ को न सिर्फ गहरी आस्था के साथ पूजा जाता है, बल्कि उन्हें अर्पित किए जाने वाले पारंपरिक भोग भी भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत होते हैं।
पुरी स्थित श्रीमंदिर में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के लिए प्रतिदिन विशेष भोग तैयार किए जाते हैं, जिनका धार्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। रथ यात्रा के अवसर पर भगवान को पांच विशिष्ट व्यंजन अर्पित किए जाते हैं, जिनकी खुशबू और स्वाद में भक्ति की मिठास घुली होती है। आइए जानते हैं इन विशेष भोगों के बारे में:
1. पोड़ा पीठा — देहाती स्वाद में बसी भक्ति
यह गुड़ और नारियल से बना एक पारंपरिक चावल का केक है, जिसे धीमी आंच पर रातभर पकाया जाता है। इस दौरान इसमें मिट्टी की खुशबू बस जाती है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ गुंडिचा मंदिर में प्रवास के दौरान पोड़ा पीठा का विशेष रूप से आनंद लेते हैं…….”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज पर पढ़ें