“इस्लाम और पैगम्बर मुहम्मद पर की थी टिप्पणी, अब जितेन्द्र त्यागी (वसीम रिजवी) होंगे गिरफ्तार: श्रीनगर की अदालत ने दिया आदेश, पुलिस से कहा- टीम बनाकर पकड़ो”, ऑपइंडिया, फरवरी 23, 2024
“जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक अदालत ने जितेन्द्र नारायण त्यागी की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश पैगम्बर मुहम्मद और इस्लाम पर की गई कथित तौर पर विवादित टिप्पणियों को लेकर दिया है। कोर्ट ने पुलिस से उन्हें गिरफ्तार कर पेश करने को कहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीनगर की एक अदालत ने 20 फरवरी को अपने आदेश में कहा कि बार बार समन भेजे जाने और बुलाए जाने के बाद भी आरोपित (जितेन्द्र त्यागी) पेश नहीं हुआ। अदालत ने इसके बाद पुलिस को त्यागी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित करने को कहा।
अदालत ने कहा है कि पुलिस त्यागी को गिरफ्तार करके अगली सुनवाई पर उन्हें पेश करे। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया है कि 25 अप्रैल, 2025 तक गिरफ्तारी और पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। अदालत ने इस आदेश की कॉपी SSP को भेजने को कहा है……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें