“कुरान जलाने की घटना से स्वीडन पर भड़की यमन सरकार, स्वीडिश आयात पर प्रतिबंध लगाया: हूती विद्रोहियों ने कहा- बाकी इस्लामी देश भी ऐसा करें”, ऑपइंडिया, जुलाई 9, 2023:
“यूरोपीय देश स्वीडन में इराकी मूल के एक व्यक्ति द्वारा मस्जिद के सामने कुरान जलाने का दुनिया भर में विरोध हो रहा है। अब यमन के हूती विद्रोहियों ने स्वीडिश सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। हूती विद्रोहियों का यमन के उत्तरी हिस्से पर नियंत्रण है।
व्यापार मंत्री के हवाले से हूती द्वारा संचालित अल मसीरा टीवी ने कहा, “यमन पहला इस्लामी देश है, जिसने मुस्लिमों के सबसे पवित्र किताब के अपमान करने के बाद स्वीडिश वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया है।”
मंत्री ने स्वीडिश आयात को सीमित बताया और कहा कि इस निर्णय का प्रतीकात्मक मूल्य है। उन्होंने कहा कि जब हूती इस तरह का कदम उठा सकता है तो इस्लामी देश भी उठा सकते हैं। उन्होंने अन्य इस्लामी देशों से ऐसा ही कदम उठाने का आह्वान किया…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें