केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। केरल पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है जो अपनी ही पत्नियों को सेक्स के लिए बदला करते थे। रविवार शाम को हुई गिरफ्तारी में पुलिस को संदेह है कि 1000 से अधिक जोड़े सम्मिलित हैं।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब केरल में एक महिला ने शिकायर दर्ज कराई कि उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाता है और वह अन्य व्यक्तियों के साथ साथ भी ऐसे ही सम्बन्ध बनाने के लिए उसे बाध्य कर रहा है। जिस महिला ने पुलिस से शिकायत की, उसके साथ 9 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था।
पुलिस के अनुसार इस समूह में राज्य भर में इस काम को करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स का प्रयोग किया जाता था। और वह पहले टेलीग्राम और मेसेंजर समूह का हिस्सा बनते थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में 25 से अधिक लोग निगरानी के दायरे में है और हो सकता है कि आने वाले दिनों में कुछ और लोगों को हिरासत में लिया जाए।
एक जिले से नहीं जुड़े हैं लोग:
पुलिस के अनुसार यह समूह केवल एक ही जिले तक सीमित नहीं है बल्कि यह तीन अलग अलग जिलों में चल रहा है। और इसमें पूरे राज्य से लोग सम्मिलित हैं।
हर वर्ग के लोग इसमें सम्मिलित है
ऐसा भी नहीं है कि किसी विशेष समूह के ही लोग इसमें सम्मिलित हैं, मीडिया के अनुसार इसमें कई उच्चवर्ग के लोग इसमें सम्मिलित हैं। आईएएनएस से बात करते हुए कोट्टयम से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बात करते हुए कहा था कि लोग पहले टेलीग्राम और मेसेंजर समूहों के साथ जुड़ते हैं और फिर दो या तीन जोड़े समय समय पर मिलते थे। उसके बाद महिलाओं की अदला बदली की जाती थी और कई ऐसे भी उदाहरण आए जिसमें एक महिला को तीन पुरुष मिलकर भोग रहे हैं।”
पुलिस के अनुसार इन अदलाबदली में पैसों का लेनदेन भी शामिल था। इनमें कुछ लोग अपनी बीवियों को देने के बदले में पैसा भी ले रहे थे। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जो भी लोग इस समूह में जुड़े हैं, यह जांच की जाएगी कि कहीं वह किसी और मामले में तो नहीं जुड़े हैं।
पहले भी ऐसा ही रैकेट पकड़ा गया था
ऐसा नहीं है कि केरल में पहली ही बार ऐसा कोई समूह पकड़ा गया है। केरल में वर्ष 2019 में भी ऐसा ही समूह पकड़ा गया था, जिसमें कई ऐसे लोग सम्मिलित थे जो सेक्स के लिए अपनी बीवियों को बदलने के लिए तैयार थे।
कोट्टयम में हुए इस घिनौने अपराध में भी एक महिला ने यह आरोप लगाया था कि उसका बलात्कार समूह के कुछ लोगों ने किया है और उसे इस जाल में उसने पति ने ही धकेला था और वह उस पर अनजान लोगों के साथ सोने के लिए जबरदस्ती किया करता था। वह शेयरचैट के माध्यम से बात करते थे।
पुलिस के अनुसार ऐसे मामलों में पुलिस इसलिए आगे नहीं बढ़ पाती है क्योंकि ऐसी घटनाएं परस्पर सहमति के साथ होती हैं।
केरल जिसे सबसे शिक्षित और साक्षर राज्य कहा जाता है, वहां पर ऐसे अपराधों का होना कुछ आश्चर्यचकित करता है क्योंकि लिबरल इसे आदर्श राज्य बताते हैं और एक के बाद एक एक समाज अपराध होना हैरानी उत्पन्न करता है!