“बिहार-यूपी सीमा पर चर्च की आड़ में मतांतरण का आरोप, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग”, जागरण, जनवरी 09, 2026
“गंडक पार भितहा प्रखंड अंतर्गत बिहार–उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र के कुछ गांवों में कथित रूप से ईसाई मिशन की आड़ में मतांतरण गतिविधियां संचालित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
आरोप है कि कुछ लोग चोरी-छिपे चर्च की आड़ में भोले-भाले ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को झाड़-फूंक व इलाज का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं और साथ ही मतांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में सामाजिक तनाव की स्थिति बनती जा रही है।
मतांतरण गतिविधियों के खिलाफ जोरदार विरोध
इसी को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल सहित कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने बीते दिनों भितहा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में कथित मतांतरण गतिविधियों के खिलाफ जोरदार विरोध किया था। बजरंग दल व अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ता अंचल कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अंचलाधिकारी को एक लिखित ज्ञापन सौंपा….”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
