“Muzaffarnagar: हफीर्जुरहमान पर बेटे की तलाकशुदा पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- मदरसे में होता था धर्मांतरण”, दैनिक भास्कर, जुलाई 10, 2026
“मुजफ्फरनगर में फुलत के मदरसा दारुल उलूम रहीमीया के संचालक हजरत के नाम से पहचान रखने वाले मौलाना हफीर्जुरहमान के बेटे जुनेद की तलाकशुदा पत्नी व उसके भाई ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर मदरसे में धर्मांतरण करता था। वहां महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जाता था। धर्मांतरण के मामले में अपने ससुर के साथ शामिल रहे कई अन्य लोगों के भी नाम भी बताए।
फुलत के मदरसा दारुल उलूम रहीमीया के संचालक पर धर्मांतरण का आरोप इस बार उसकी तलाकशुदा पुत्रवधू नाजिया ने ही लगा डाला। वह अपने, मेरठ के शकूर बस्ती, ब्रह्मपुरी निवासी भाई जुहेब व अन्य परिजनों के साथ दोपहर में एसएसपी कार्यालय पहुंची।
उसने कहा कि मौलाना हफीर्जुरहमान उसके ससुर थे। वह मदरसे में धर्मांतरण कराते थे। मदरसे में महिलाओं का यौन शोषण किया जाता था। धर्मांतरण की वह चश्मदीद गवाह है। वह एसएसपी को बयान दर्ज करने आई है। उसके ससुर का बड़ा गिरोह है। वहां पर महिलाओं को लालच देकर व बहका कर लाया जाता था। वह कुछ लोगों के नाम जानती है। यौन उत्पीड़न कर महिलाओं की वीडियो बनाते थे। धर्मांतरण करने को कहते थे………”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
