“Praveen Togadia: मुजफ्फरनगर में प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, देशभर में खत्म हो मदरसा बोर्ड, हिंदू संगठित हों”, नवभारत टाइम्स, जून 05, 2026
“अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र स्थित रवापुर इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय बजरंग दल के वीर हिंदू विजेता हिंदू सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज की सुरक्षा, मदरसा बोर्ड , गौ संरक्षण और युवा संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए।
मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को समाप्त किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम केवल एक राज्य तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इसी प्रकार के निर्णय लेने चाहिए। उनके अनुसार, पूरे देश में मदरसा बोर्ड समाप्त होना चाहिए और यह उनका व्यक्तिगत विश्वास है।
डॉ. तोगड़िया ने हिंदू समाज को संगठित और आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदुओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि समाज को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित और तैयार रहना चाहिए……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
