“ऊपरी साया बता हिंदू युवती से की मजार के मुजावर ने छेड़छाड़, मां को भेज दिया था पानी लाने… फिर हुआ यह सब”, जागरण, जुलाई 17, 2026
“मजार के मुजावर (मजार की देखरेख करने वाला) ने हिंदू युवती पर ऊपरी साया बताकर उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई तो हंगामा हो गया। मां-बेटी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छेड़छाड़ और यौन शोषण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित मुजावर को हिरासत में ले लिया है। फीना रोड पर एक घेर में मजार है। यहां गुरुवार सुबह एक गांव निवासी युवती अपनी मां के साथ प्रसाद चढ़ाने आई थी।
यहां बैठने वाले मुजावर अनवार ने युवती पर ऊपरी साया बताया। उसके बताए अनुसार युवती ने प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद अनवार ने उसे मजार पर जल रहे चिराग के पास बैठाया। इस बीच अनवार ने उसकी मां को बाहर से पानी लाने भेज दिया और कुछ देर अंदर आने से मना किया। आरोप है कि इस बीच अनवार ने दीपक का तेल शरीर पर लगाने के नाम पर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
इसका अहसास हुआ तो युवती भागकर मां के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। इस पर हंगामा हो गया। कोतवाली पुलिस पहुंची और युवती से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपित मुजावर को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित मुहल्ला सरायरफी निवासी अनवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है……..”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
