“विक्रम यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक फार्मेसी का, छात्रों को बताता है मुस्लिम बनने और नमाज पढ़ने के फायदे: उज्जैन के प्रोफेसर अनीस शेख पर हिंदू छात्राओं को शायरी भेजने का भी आरोप”, ऑपइंडिया, जून 21, 2024
“मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विक्रम यूनिवर्सिटी कुछ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनीस शेख पर छात्र-छात्राओं को धर्मांतरण कर मुस्लिम बनने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया है। इन विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप बनाया है। उसमें मुस्लिम बनने के फायदे बताए गए हैं और नमाज पढ़ने तथा धर्मांतरण की बात कही गई है।
यह मामला यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग का है। विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रोफेसर अनीस शेख हिंदू छात्र-छात्राओं को टारगेट करते हैं। उनका आरोप है कि विद्या के मंदिर में धर्म की शिक्षा दी जा रही, नमाज पढ़ने का बोला जा रहा है। इस बात के विरोध में शुक्रवार (21 जून 2024) को लेकर 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने छात्र संगठनों के साथ मिलकर हंगामा किया।
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने दोपहर में होने वाला टेस्ट को रुकवा दिया और विभाग के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इसके कारण कई प्रोफेसर और स्टूडेंट विभाग में बंद हो गए। विद्यार्थियों ने प्रोफेसर अनीस शेख को तत्काल प्रभाव से हटाने की माँग की। छात्र संगठन एबीवीपी के महामंत्री आदर्श चौधरी ने बताया कि अनीस शेख केमिस्ट्री में हिन्दू छात्र-छात्राओं को फेल कर रहे हैं…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
