“अजमेर में विराट हिंदू सम्मेलन पर निकली कलश यात्रा:1000 से अधिक महिला-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर चर्चा”, दैनिक भास्कर, फरवरी 08, 2026
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को अजमेर की बालूपुरा बस्ती में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक समाज के लोगों ने भाग लिया।
सम्मेलन को परम पूज्य राम स्नेही संत उत्तर राम शास्त्री (महंत राम स्नेही) का सानिध्य प्राप्त हुआ। मातृशक्ति पिंकी गहलोत और मुख्य वक्ता सुनील दत्त जैन ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर कलश यात्रा से हुई, जिसमें 1000 से अधिक मातृशक्ति ने भाग लिया। बच्चों और युवाओं का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
