HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
18.7 C
Sringeri
Thursday, March 23, 2023

जारी है हिन्दू लड़कियों को जाल में फंसाकर इस्लाम में परिवर्तित करना

  1. एक सोलह साल की हिन्दू लड़की के बलात्कार, गर्भवती होने और फिर इस्लाम में मतांतरित होने की धमकी वाला एक नया मामला सामने आया है। घटना उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जामो गाँव की है। वैसे तो अमेठी हमेशा से ही हाई प्रोफाइल क्षेत्र रहा है, जहाँ की गरीबी को दिखाकर गांधी परिवार ने राज किया है। इस बार अमेठी से राहुल गांधी हारे और भाजपा की स्मृति ईरानी सांसद हैं।

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक गाँव में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गाँव के ही एक लड़के नौशाद ने बहला फुसलाकर सम्बन्ध बनाए और फिर जब लड़की गर्भवती हो गयी तो उसने परिवार वालों पर धर्मपरिवर्तन का दबाव डाला।

लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है कि वह तो अहमदाबाद में नौकरी करते हैं, और जब वह वापस आए तो उन्हें इस घटना का पता चला। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि लड़की गर्भवती है और आरोपी नौशाद ने केवल सम्बन्ध ही नहीं बनाए बल्कि जबरन गर्भपात और धर्मांतरण का दबाव भी डाला है। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस ने उत्तर प्रदेश में हाल में लागू किए गए धर्म परिवर्तन अधिनियम के साथ साथ पौक्सो और एससीएसटी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

हालांकि नौशाद को हिरासत में ले लिया गया है और उसका साथ देने वाला उसका अब्बा अभी फरार है।

  1. ऐसा नहीं है कि यह इकलौता मामला है, ऐसे मामले रोज़ आ रहे हैं। और रोज़ ही यह बात सामने आ रही है कि कैसे न कैसे बहला फुसला कर, या फिर नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है। मगर मजे की बात यह है कि एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें लड़की का पिता केरल में कम्युनिस्ट था और उसे जब उसकी बेटी के मुस्लिम प्रेमी के बारे में बताया तो जाहिर है कि विश्वास नहीं किया, और वर्षा के पिता विनोद ने उन्हीं लोगों को घृणा फैलाने वाला बताकर भगा दिया।

हिन्दू ऐक्य वेदी ने विनोद को बताया कि वर्षा एक मुस्लिम लड़के के प्रेम में है और उसने वर्षा को वर्षा की सहेलियों के साथ मिलकर प्रेम जाल में फांस लिया है। मगर विनोद ने बात नहीं सुनी, और एक दिन वर्षा घर से भाग गयी और यूनुस के पिता युसूफ ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि अब वर्षा आयशा मारवा बन गयी है। और विनोद की मदद उसी के दल की सरकार ने नहीं की।

विनोद जैसे कई लोग हैं, जिन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि वह यदि पार्टी की सदस्यता की पर्ची कटाते हैं, तो उनकी बेटी के साथ कुछ नहीं होगा। मगर ऐसा होता नहीं है।

  1. ऐसा ही एक मामला अभी बिजनौर से आया था। एक मुस्लिम लड़के ने एक हिन्दू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था और फिर वह उसे मध्यप्रदेश से बिजनौर ले आया था और इस्लाम में मतांतरित करने के बाद निकाह किया था। वह मुस्लिम व्यक्ति मध्य प्रदेश में एक कारखाने में कार्य करता था। वहां पर काम करने के दौरान ही उसकी मुलाक़ात उसी कारखाने में काम करने वाली एक हिन्दू लडकी से हुई। लड़के ने लड़की को जाल में फंसाया और फिर उसे बिजनौर ले गया। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जब इस बात का पता चला तो वह लड़के के घर पहुंचे और उन्हें वह लड़की वहां मिली थी। लड़की को पुलिस ने सुरक्षा में ले लिया था।
  2. वहीं 5 जुलाई के आसपास एक मामला सामने आया था जिसमें कासिम नाम बदलकर विकी यादव हो गया था, और उसने एक नाबालिग हिन्दू लड़की का अपहरण कर लिया था। हालांकि लड़की बाद में मिल गयी, मगर पता चला कि उस लड़की को इस्लाम में मतांतरित करा दिया है और वह गर्भवती भी है। लड़की का पूरी तरह से ब्रेनवाश कर दिया गया था और लड़की बस कासिम के साथ ही जाने की जिद्द पर अड़ी थी। हालांकि लड़की नाबालिग थी तो मामला अदालत में है।
  3. ऐसा ही एक डराने वाला मामला वाराणसी से आया था, जिसमें राकेश जायसवाल की हत्या उनकी ही बेटी ने अपने प्रेमी जावेद के साथ मिलकर कर दी थी। राकेश जायसवाल को अपनी बेटी का जावेद के साथ प्रेम स्वीकार नहीं था तो उन्होंने अपनी बेटी को डांटा और उस पर कई प्रतिबन्ध लगा दिए थे, मगर उनकी बेटी ने इस बात पर गुस्सा होकर अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या जावेद के हाथों करवा दी थी।

यह सारे मामले बानगी हैं कि कैसे लड़कियों के कंधे पर रखकर बन्दूक चलाई जा रही है और कहीं उन्हें मुसलमान बनाया जा रहा है या फिर परिवार की संपत्ति पर निशाना साधा जा रहा है। और इन लड़कियों के मातापिता की पीड़ा को कहीं स्थान भी नहीं मिलता है, कोई यह सोचना भी नहीं चाहता है कि एक लड़की जिसे उसके मातापिता प्यार और लाड़ दुलार के साथ पालते हैं, कई सपने देखते हैं, और फिर वह जब उसे एक ऐसे मजहब में जाते हुए देखते हैं, जिसमें यह तक नहीं पता होता कि लड़की को कब तीन बार बोलकर जीवन से अलग कर दिया जाएगा, तो उसके मातापिता पर क्या बीतती होगी? वह पीड़ा के जिस सागर में डूबते हैं, उसकी गहराई कोई माप नहीं सकता है!


क्या आप को यह  लेख उपयोगी लगा? हम एक गैर-लाभ (non-profit) संस्था हैं। एक दान करें और हमारी पत्रकारिता के लिए अपना योगदान दें।

हिन्दुपोस्ट अब Telegram पर भी उपलब्ध है. हिन्दू समाज से सम्बंधित श्रेष्ठतम लेखों और समाचार समावेशन के लिए  Telegram पर हिन्दुपोस्ट से जुड़ें .

Subscribe to our channels on Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.