“जाट कॉलोनी में हिन्दू लड़कियों के नितंब पर हाथ मारता था सलमान, UP पुलिस ने दबोचा: अब अपने पाँव पर नहीं हो पा रहा खड़ा”, ऑपइंडिया, जून 08, 2024
“उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार (7 जून 2024) को एक नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़खानी करने के आरोपित सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जिले में हिन्दू लड़कियों को छेड़ने और उनके साथ अश्लील हरकत करने के लिए कुख्यात है। सलमान की गिरफ्तारी और उसके द्वारा की गई छेड़खानी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि बाइक से जा रहा सलमान सुनसान जगह पर अकेली जा रही एक लड़की के नितम्ब पर हाथ मारता है। यह घटना मुज़फ्फरनगर के थाना क्षेत्र सिविल लाइंस की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है और पुलिस वालों के कंधे पर झूलता नजर आ रहा है।
घटना का वीडियो गुरुवार (6 जून) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें हीरो होंडा की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक व्यक्ति को जाट कॉलोनी में अकेली जा रही एक हिन्दू लड़की के नितम्ब पर हाथ मार कर भागते देखा गया। 16 वर्षीया पीड़िता मुज़फ्फरनगर में ही जूडो-कराटे का प्रशिक्षण ले रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी काफी डरी हुई है…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
