“महू में मस्जिद से निकलकर किया गया था हमला, लाठी-डंडे से लैस थे हमलवार: नए वीडियो से बेनकाब हुआ मुस्लिम भीड़ का प्लान, अब तक 8 FIR; उपद्रवियों पर NSA भी”, ऑपइंडिया, मार्च 12, 2025:
“मध्य प्रदेश के महू में मुस्लिम दंगाइयों के हमले का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा कि मस्जिद से निकले लोगों ने भारत की जीत का जश्न मनाने वालों पर हमला किया। उन पर लाठी डंडे चलाए। पुलिस ने इस वीडियो की जाँच चालू कर दी है। पुलिस ने अब तक महू हिंसा में 8 FIR दर्ज की हैं और बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा है।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो मस्जिद के सामने छत पर खड़ी किसी महिला द्वारा बनाया हुआ लग रहा है। इसमें उसकी आवाज भी आ रही है। वीडियो में दिखता है ढोल-ताशे लिए हुए युवक मस्जिद के सामने रास्ते पर जीत का जश्न मनाते हुए निकलते हैं।
इसी दौरान एक युवक मस्जिद के बाहर खड़े बच्चों से कुछ कहता है। इसी के बाद मस्जिद से निकले लोग लाठी डंडे से इन पर हमला कर देते हैं। वीडियो में दिखता है कि बाइक पर सवाल युवकों को मस्जिद से निकले लोग घेर लेते हैं और उनकी गाड़ियाँ तोड़ देते हैं…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
