spot_img

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

spot_img
Hindu Post is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
37.5 C
Sringeri
Friday, March 29, 2024

रेहान के इश्क में यशोदा ने छोड़ा घर बार, फिर भी मिला फाँसी का फंदा, तो वहीं टाइम्स नाउ की रिपोर्ट का जबरन महजबीकरण पर चौंकाने वाला खुलासा!

मुम्बई में पुलिस ने रेहान को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि उस पर यह आरोप है कि उसने अपनी बीवी रुबीना अर्थात “यशोदा” की हत्या कर दी है, हालांकि रेहान ने यह कहा था कि उसकी बीवी ने आत्महत्या की है।

वहीं पुलिस के अनुसार यह मामला संदिग्ध है। पुलिस ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि धारावी में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है और जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद पता चला कि उसकी मृत्यु गला दबाने से हुई है। पुलिस ने जब यशोदा के घरवालों को सूचित किया तो पता चला कि वह हिन्दू थी और परिवार के अनुसार रेहान लगातार उसका मजहबीकरण करने का प्रयास कर रहा था। उसे जबरन गौ-मांस भी खिलाने की कोशिश की जा रही थी।

मीडिया के अनुसार 24 वर्षीय यशोदा मध्यप्रदेश के कटनी की निवासी थी और वह वर्ष 2018 में रेहान के साथ भाग गयी थी और मुम्बई में रहने लगी थी!

जब परिवार वालों की ओर से यह शिकायत दर्ज की गयी तो पुलिस ने रेहान को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार जांच में यह भी पता चला है कि वह अपनी बीवी को मारता पीटता भी था। परिवार का कहना है कि यशोदा अपना धर्म किसी भी कीमत पर नहीं बदलना चाहती थी और इसी कारण रेहान उस पर तरह तरह के अत्याचार करता था।

यह भी आरोप है कि रेहान ने जानबूझकर ही इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया था। यशोदा और रेहान के दो बच्चे हैं।

विश्व हिन्दू परिषद ने यशोदा खटीक के न्याय के लिए प्रदर्शन भी किया था। उसके अनुसार यह लव जिहाद का मामला है।

टाइम्स नाउ की चौंकाने वाली रिपोर्ट:

दिनों दिन लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। जहाँ एक ओर इन्हें विमर्श से नकारा जा रहा है तो वहीं यथार्थ में यह दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। टाइम्स नाउ ने महाराष्ट्र के दौंड जिले से एक हैरान करने वाली रिपोर्ट प्रदर्शित की है, उसके अनुसार प्रतिवर्ष जिले में 200 से अधिक लोगों को जबरन मुस्लिम बनाया जा रहा है और इसमें लड़कियों के साथ जबरन निकाह भी सम्मिलित है।

इस वीडियो में यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि कैसे जो हिन्दू कार्यकर्त्ता बार-बार यह आरोप लगाते हैं कि हिन्दू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए मुस्लिम लड़कों को पैसे मिलते हैं, पूरी तरह से सही है। इसमें एक व्यक्ति स्पष्ट रूप से बोल रहा है कि हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए मुस्लिम युवकों को पैसे मिलते हैं और यह आंकड़े लाखों में होते हैं।

5 लाख रूपए! जी हाँ, इस वीडियो में जो व्यक्ति है वह यही कह रहा है। और वह यह भी कह रहा है कि सुनवाई नहीं होती है और डर के चलते लोग रिपोर्ट भी नहीं दर्ज करा पाते हैं।

वीडियो में बताया कि साल में लगभग सौ से दो सौ लोगों का मजहबीकरण किया जाता है और उसमें अधिकतर लड़कियां हैं। लड़कियों में से भी वह लड़कियां हैं, जो कॉलेज जाती हैं, स्कूल जाती हैं। उनका ब्रेनवाश करके उनसे बच्चे पैदा किए जाते हैं और फिर उसके बाद तलाक के बाद दूसरी लड़की की तलाश में लग जाते हैं।

इस वीडियो में बताया कि कैसे लड़कियों को जहां झूठे नाम से फंसाते हैं तो वहीं जो हिन्दू युवक मुस्लिम लड़कियों से शादी करते हैं, उनका जबरन खतना कर दिया जाता है। इन सब कामों में कुमेल कुरेशी, आसिब कुरेशी आदि मुख्य आरोपी हैं।

अभी कुमेल कुरेशी हिरासत में है। मगर जबरन मजहबीकरण के शिकार लोग सदमे में हैं, डर में हैं क्योंकि उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा का डर है।

इसी रिपोर्ट के दूसरे वीडियो में एक लड़की बता रही है कि कैसे वह यह सोचकर एक युवक से प्यार कर रही थी कि वह हिन्दू है। मगर जब उसने कागजात देखे तो पता चला कि वह हिन्दू नहीं है। उसने बताया कि कैसे उसका ब्रेन वाश किया गया, कि वह उसका और उसके परिवार का ध्यान रखेगा!

इस रिपोर्ट में बताई गयी कहानियां हों या फिर रेहान के हाथों मारी गयी यशोदा, हिन्दू लड़कियों की लाशें बढ़ती जा रही हैं और सबसे अधिक दुःख की बात यह है कि इस पीड़ा का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है क्योंकि समस्या को अभी भी समस्या के रूप में नहीं देखा जा रहा है।

अभी भी इसे केवल जबरन मजहबीकरण के रूप में या फिर कानून और व्यवस्था की समस्या के रूप में देखा जा रहा है, अभी भी यह बात नहीं हो रही है कि इससे लड़कियों अर्थात हिन्दू गर्भ अर्थात हिन्दुओं की आने वाली पीढ़ियों का नाश किया जा रहा है।

एक लड़की का नष्ट होना अर्थात आने वाली न जाने कितनी पीढ़ियों का मर जाना। हिन्दू लड़कियों को हर प्रकार से निशाना बनाया जा रहा है, कभी बहला फुसला कर, कभी धमकी के द्वारा तो कभी और किसी नाम बदल कर! यह सिलसिला महाराष्ट्र से लेकर उत्तरप्रदेश तक जारी है।

और सबसे अधिक दुखद यही है कि यशोदा जैसी लड़कियों की संख्या बढ़ती जा रही है, क्योंकि कहीं न कहीं हिन्दू लड़कियों को अभी तक इस हद तक ब्रेनवाश किया जा रहा है कि वह खतरा समझ कर भी अनजान बनी रहती है और कहीं न कहीं ब्रेनवाश करने वाले अपने लक्ष्य को लेकर अडिग हैं।

Subscribe to our channels on Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Thanks for Visiting Hindupost

Dear valued reader,
HinduPost.in has been your reliable source for news and perspectives vital to the Hindu community. We strive to amplify diverse voices and broaden understanding, but we can't do it alone. Keeping our platform free and high-quality requires resources. As a non-profit, we rely on reader contributions. Please consider donating to HinduPost.in. Any amount you give can make a real difference. It's simple - click on this button:
By supporting us, you invest in a platform dedicated to truth, understanding, and the voices of the Hindu community. Thank you for standing with us.