“बंगाल में लव जिहाद, पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से पहले की शादी, फिर धर्म परिवर्तन के लिए किया टार्चर”, प्रभात खबर, जुलाई 10, 2026
“उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर चार के एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर फर्जी पहचान पत्र बनाकर एक हिंदू लड़की से शादी रचायी और फिर जब कुछ माह बाद लड़की को असलियत का पता चला तो कथित तौर पर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव देते हुए अत्याचार करने लगा. पीड़िता की शिकायत पर बुधवार देर रात टीटागढ़ थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाकर कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार किया.
राहुल बनकर फरहान ने की शादी
टीटागढ़ थाने ने बताया है कि आरोपी युवक का असली नाम फरहान खान है. वह टीटागढ़ के बांसबागान इलाके का निवासी है. लड़की टीटागढ़ के वार्ड नंबर पांच की निवासी है. पीड़िता का आरोप है कि फरहान ने उसे खुद को राहुल के रूप में परिचय देकर शादी रचायी. वह कथित तौर पर अपना दस्तावेज भी इसके लिए फर्जी तरीके से राहुल के नाम से बनवाया था. शादी के बाद वह लड़की को लेकर सोदपुर स्टेशन के पास किराये के एक घर लेकर रहने लगा था.
धर्म बदलने का देने लगा दबाव
कई माह रहने के बाद इस बीच लड़की को युवक के धर्म पर संदेह हुआ. जब उसे पता चला कि युवक मुस्लिम है, तो उसने विरोध किया, तो उस पर अत्याचार करने लगा. यहां तक की आरोप है कि लड़की पर धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव बना कर प्रताड़ित करने लगा था. वह फिलहाल सात माह की गर्भवती भी हो चुकी है. मामले का पता चलते ही पीड़िता को साथ लेकर विश्व हिंदू परिषद भी थाने पहुंची. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है……..”
पूरा लेख प्रभात खबर पर पढ़ें
