“झारखंड के जिस गाँव में बकरीद पर गोवंश की हत्या का आरोप, वहाँ पहुँचे भाजपा नेता: कहा- बांग्लादेशियों को बसाने के लिए स्थानीय लोगों पर हो रहे हमले, पीड़ितों का जाना हाल”, ऑपइंडिया, जून 21, 2024
“झारखंड के पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर गाँव में गोवंश का मांस काटने को लेकर 17 जून 2024 को दो समुदायों में झड़प हो गई थी। झड़प के बाद भाजपा नेताओं ने गाँव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भाजपा ने आरोप लगाया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल सीमा से सटे इलाकों में बांग्लादेशी अवैध आ रहे हैं। इसके कारण इलाके में गौ तस्करी हो रही है और राज्य सरकार मौन है।
विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि गोवंश का कटान झारखंड में प्रतिबंधित है, लेकिन इसकी खरीद बिक्री जारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के चंपई सोरेन की सरकार को यह बताना चाहिए कि वह इसे प्रतिबंधित मानती है या नहीं। बाउरी ने कहा कि हिंदू समुदाय गाय को माँ मानता है, जबकि उन्हें सड़क के किनारे काटा जा रहा है।
बाउरी ने यह भी कहा खुले में गोवंश की हत्या हिंदू समुदाय के लोगों को ललकारने वाला है और यह तालिबानी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि जब इसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जाता है तो बगल की नदी के उस पार रहने वाले मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग हमला कर देते हैं। वे लोगों के घरों को लूटकर जला देते हैं। प्रशासन पर भी हमला करते हैं…..”
पूरी लेख ऑपइंडिया पर पढ़े
