“देहरादून में सलीम ने सब्जी बेचने वाली हिंदू महिला को मारे थप्पड़, लोगों ने किया विरोध तो तलवारें लेकर पहुँचे कट्टरपंथी: लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे”, ऑपइंडिया, मार्च 05, 2026
“उत्तराखंड के देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में लक्ष्मण चौक के पास एक 65 वर्षीय महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोप है कि सलीम नाम के युवक ने सब्जी बेचने वाली महिला के साथ पहले मारपीट की और जब स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य विरोध करने पहुँचे तो दूसरी ओर से भारी पथराव किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए और 150–200 तलवारें लहराते हुए माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। घटना के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर हिंदुओं के त्योहारों पर इस तरह की हरकतें की जाती हैं, ताकि माहौल खराब किया जा सके।
लोगों ने कहा कि ये भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन दूसरी ओर हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार पर इस तरह एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारते हैं…….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
