“हल्द्वानी: मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को दी दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी, बेटी को भी नहीं बख्शा”, जागरण, जुलाई 17, 2026
“डहरिया क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक हिंदू महिला के घर में घुस गया। उसने महिला को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी। घर में मौजूद बेटी के साथ भी अभद्रता की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
नीलांचल कालोनी फेस-छह निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक डिलीवरी बाय उनके घर पता पूछने आया था, जब वह बाहर आई तो पड़ोसी सलीक अली पुत्र अफताब हुसैन भी उनके घर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उस समय घर में मां और बेटी मौजूद थीं। बेटी घर के अंदर थी और मां बाहर थी।
मां और बेटी दोनों को धमकाया
आरोपित अभद्रता करते हुए भद्दी गालियां देने लग गया। दरवाजे पर लात मारकर बेटी को भी धमकाने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो वह लाठी लेकर उसे मारने दौड़ पड़ा। मौके पर मौजूद आरोपित की मां ने बीच-बचाव किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
