“विधवा से रेप कर लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार:नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया”, दैनिक भास्कर, जनवरी 13, 2025
“सोनभद्र में राबर्ट्सगंज पुलिस ने एक गंभीर लव जिहाद मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घोरावल थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को अभिषेक बताकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
सीओ सिटी चारु द्विवेदी के अनुसार, मामला 9 जनवरी को प्रकाश में आया। पीड़िता के पति की मृत्यु 2013 में हुई थी। 2016 में वह अपनी मौसी के घर राबर्ट्सगंज में रहने आई, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने पहले खुद को अभिषेक बताया, लेकिन बाद में पता चला कि उसका असली नाम सद्दाम है।
आरोपी शादी का वादा करके महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें