“शामली में लव जिहाद: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में युवती, 3 मौलवी समेत 10 पर केस दर्ज; जांच शुरू”, नवभारत टाइम्स, जून 07, 2026
“उत्तर प्रदेश के शामली से लव जिहाद का एक अलग ही मामला सामने आया है। शामली शहर के दयानंद नगर मोहल्ले में रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक की ओर से केस दर्ज कराया गया है। कोतवाली में दर्ज केस के तहत काजीवाड़ा मोहल्ला निवासी चांदनी कुरैशी, उसकी बहन राहिल कुरैशी, सुमाइला, राबिया, भाई आस मोहम्मद, हुमा कुरैशी और पिता इस्लाम कुरैशी, मौलवी मुनव्वर एवं दो अन्य मौलवियों पर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उसके पुत्र आयुष मलिक को प्रेमजाल में फंसाकर इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया किया गया।
शनिवार देर रात दर्ज हुआ केस
मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे के धर्मांतरण के मामले में शनिवार देर रात नया मोड़ आ गया। देवराज मलिक की तहरीर पर युवती समेत परिवार के सात लोगों और तीन मौलवियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देवराज मलिक ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पुत्र आयुष मलिक को काजीवाड़ा की रहने वाली चांदनी कुरैशी, उसकी बहन राहिल कुरैशी, सुमाइला, राबिया, भाई आस मोहम्मद, हुमा कुरैशी और पिता इस्लाम कुरैशी, मौलवी मुनव्वर एवं दो अन्य मौलवी पर गंभीर आरोप लगाया।
देवराज मलिक ने आरोप लगाया है कि आयुष को सुनियोजित तरीके से प्रेमजाल में फंसाकर और ब्लैकमेल किया। उनके बेटे को इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया गया। उसका फर्जी निकाहनामा करीब चार साल पहले तैयार करा दिया गया। उसके पुत्र को इन सभी ने मिलकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
