“सपा विधायक पर दो भाइयों की हत्या की FIR:22 दिन के अंतर पर फंदे से लटके मिले थे, भाई बोला-विधायक ने 2 करोड़ की जमीन कब्जाई”, दैनिक भास्कर, जुलाई 05, 2026
“प्रयागराज में सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर दो भाइयों की हत्या की FIR शुक्रवार रात 8 बजे दर्ज हुई। दोनों भाइयों के शव 22 दिन के अंदर फंदे से लटके मिले थे। 9 जून को छोटे भाई और 3 जून को बड़े भाई का शव मिला। इसके बाद परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। अफसरों ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया।
परिवार का आरोप है कि सपा विधायक ने चार बीघा और आठ बिस्वा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी कीमत 2 करोड़ है। जिला कोर्ट में इसका केस चल रहा है। पैरवी करने पर विधायक और उनके साथी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे। अब दोनों भाइयों की हत्या कराकर शव फंदे से लटका दिए गए।
हंडिया से सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है कि सभी आरोप झूठे हैं। मैंने जमीन पर कब्जा नहीं किया है, बल्कि वह जमीन सरकारी है। मेरे खिलाफ भाजपा नेता साजिश कर रहे हैं। उनके कहने पर FIR कराई गई है……..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
