“मुजफ्फरनगर में युवक का जबरन धर्मांतरण, नमाज पढ़वाई, गोमांस खिलाने के गंभीर आरोप”, नवभारत टाइम्स, अप्रैल 19, 2026
“उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक के कथित जबरन धर्मांतरण के आरोपों से एकाएक माहौल गरमा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला तेजी से तूल पकड़ा, जिसके चलते स्थानीय हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
मामला भोपा थाना क्षेत्र के भैकारेडी गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से गांव में अफसर चाचा के घर पर घरेलू काम करता था। आरोप है कि हाल के दिनों में अफसर चाचा ने चाची के साथ मिलकर उसके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि धर्म परिवर्तन करवाकर उसे वजू करवा नमाज भी पढ़वाई और गोमांस भी जबरन खिलाया। राकेश की नमाज पढ़ते और वजू करते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
पुलिस ने केस दर्ज किया
वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता भोपा थाने पहुंचे और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने युवक से बातचीत कराई और वायरल वीडियो भी दिखाए। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
