“नाबालिग को भगाकर यौन उत्पीड़न करने वाले 2 हिरासत में:धर्म परिवर्तन के आरोप में मिर्जापुर पुलिस ने की कार्रवाई, किशोर न्याय बोर्ड भेजा”, दैनिक भास्कर, फरवरी 07, 2026
“देहात कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोप में दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मामला 5 फरवरी को सामने आया, जब एक महिला ने थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया, उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात अमित मिश्र को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
