“हीरोइन बनाने दिल्ली से मुंबई ले गया; शारीरिक संबंध बनाए और 60 लाख ठगे, मॉडल ने मुस्लिम प्रेमी पर दर्ज कराई FIR”, नवभारत टाइम्स, जून 08, 26
“उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक शोषण और धर्म परिवर्तन करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवती का कहना है कि वह वर्ष 2015 से दिल्ली में मॉडलिंग का काम कर रही थी, जहां उसकी मुलाकात मेरठ के सरधना निवासी वसील से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वसील ने उसे अभिनेत्री बनाने के सपने दिखाते हुए मुंबई चलने के लिए तैयार कर लिया। युवती का दावा है कि उसे यह भी कहा गया कि यदि वह हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम स्वीकार कर लेती तो उसकी शादी वसील से करा दी जाती, लेकिन धर्म परिवर्तन से इनकार करने के कारण वसील का निकाह दूसरी लड़की से कर दिया गया।
2016 में दोनों मुंबई पहुंचे थे
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2016 में दोनों मुंबई पहुंच गए और साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि वसील ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। वर्ष 2017 में गर्भवती होने पर उसने शादी की बात उठाई, लेकिन वसील और उसके परिवार ने सामाजिक कारणों का हवाला देते हुए उसे टाल दिया। आरोप है कि परिवार के दबाव में उसने गर्भपात कराया और बाद में भी शादी का आश्वासन मिलता रहा…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
