“मवाना के हिस्ट्रीशीटर पर लव जिहाद का आरोप:दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर पांच को हिरासत में लिया”, दैनिक भास्कर, मई 18, 2026
“दिल्ली पुलिस ने मवाना क्षेत्र में दबिश देकर एक हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन पर हरियाणा की एक युवती को हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाने, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण कर निकाह करने का आरोप है। यह मामला दिल्ली के जामियानगर थाने में दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सठला गांव निवासी फहीम पुत्र खुर्शीद, जो मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, की मुलाकात नवंबर 2021 में दिल्ली में हरियाणा के बल्लभगढ़ की एक युवती से हुई थी। आरोप है कि फहीम ने खुद को साहिल नामक हिंदू युवक बताया और युवती से नजदीकियां बढ़ाईं।
लगभग तीन माह बाद, दोनों दिल्ली के एक होटल में मिले। आरोप है कि वहां फहीम ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने एक साथी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का दावा है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और अपने कब्जे में रखा…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
