“बुरे फंसे मौलाना जर्जिस! यूपी के अलग-अलग जिलों में उनके खिलाफ दी गईं 95 तहरीरें; श्रीकृष्ण को बताया था ‘नमाजी’”, इंडिया टीवी, जुलाई 17, 2026
“यूपी के इटावा के रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताने और हिंदू धर्म पर अन्य अनर्गल टिप्पणियां करने के मामले में जर्जिस के खिलाफ 1 FIR दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जर्जिस के विरुद्ध 95 तहरीर भी दी गई हैं। दूसरी तरफ, जर्जिस अंसारी का विरोध भी तेज हो गया है, हिंदू संगठन जर्जिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मौलाना जर्जिस ने भगवान श्रीकृष्ण को कहा था 5 वक्त का नमाजी
बता दें कि मौलाना जर्जिस अंसारी ने बीते 23 जून को झारखंड में की गई तकरीर में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, हिंदू धर्म की पूजा पद्धति और यूपी के सीएम योगी को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की थी। मौलाना जर्जिस ने कहा था कि कृष्ण जी भी 5 वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। इसे आप श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय के दसवें मंत्र में देख सकते हैं। इसको साबित करने के लिए जर्जिस अंसारी ने कहा, ‘योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः। एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः।।’
जर्जिस पर श्रीमद्भगवद्गीता की गलत व्याख्या करने का भी आरोप
फिर इस श्लोक की कथित रूप से गलत व्याख्या करते हुए जर्जिस अंसारी ने बताया कि श्लोक में कृष्ण जी, अर्जुन से कह रहे हैं कि ऐ अर्जुन, जब ईश्वर की पूजा करो, तो पूरे शरीर का योग करो। पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, बल्कि पूरे शरीर के साथ होनी चाहिए। लेकिन आज हिंदू धर्म में तो महज ऐसे हाथ उठाएंगे, ‘ओम नमः शिवाय’ कहेंगे और हो गई पूजा…….”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें
