“मथुरा में ‘लव जिहाद’ की आशंका! हिंदू युवतियों संग पार्टी कर रहे गैर समुदाय के युवकों को बजरंग दल ने पकड़ा”, नवभारत टाइम्स, मई 09, 2026
“उत्तर प्रदेश के मथुरा में लव जिहाद की आशंका के चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुछ युवकों को पकड़ लिया। दिल्ली से आए एक समुदाय विशेष के युवकों के द्वारा स्थानीय हिंदू युवतियों के साथ पार्टी करने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर मजामत कर दी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
लोकेशन बदलकर भाग रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, बजरंग दल की टीम को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि दिल्ली से आए समुदाय विशेष के चार से पांच युवक मथुरा के कृष्णा नगर क्षेत्र में कुछ हिंदू लड़कियों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही कृष्णा नगर चौकी प्रभारी और बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राम तोमर अपनी टीम के साथ बताए गए ठिकाने पर पहुंचे। लेकिन युवकों को पुलिस की भनक लग गई और वह बार-बार लोकेशन बदलते रहे।
घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं ने पकड़ा
बजरंग दल के कार्यकर्ता युवकों की हर हरकत पर नजर रखे हुए थे। उन्हें जैसे ही उनकी नई लोकेशन का पता चला पुलिस और कार्यकर्ताओं ने दूसरी जगह छापे मारी करते हुए युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ युवक मौके से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
