“’पहले पश्चिम बंगाल जाने पर लगता था पाकिस्तान आ गए’:लखनऊ में रामभद्राचार्य बोले- UP में फिर भाजपा सरकार आएगी”, दैनिक भास्कर, मई 03, 2026
“लखनऊ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि हम फिर भविष्यवाणी करते हुए कह रहे हैं कि फिर यूपी में कमल खिलेगा। समाज को जातियों में नहीं बांटना चाहिए। हमारा कहना है कि चाहे पंत अनेक हों, मगर हिंदू एक हों। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का बहुत उत्पीड़न होता था, जब हम वहां जाते थे तो ऐसा लगता था कि पाकिस्तान में आ गए हैं।
ये बातें रामभद्राचार्य ने अपनी 1423वीं श्रीराम कथा के दूसरे दिन कहीं। कथा सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में 9 जून तक होगी।
राम जी के आदर्श पर चले राष्ट्र
जगद्गुरु ने कहा कि श्रीराम के आदर्श पर जब राष्ट्र चलेगा तो अत्याचार अनादर सब मिट जाएगा। लोग चरित्रवान होंगे। इसीलिए हम ऐसा गुरुकुल बना रहे हैं, जहां से धर्म की, शास्त्र की शिक्षा दी जाए। सनातन धर्म और संस्कृत भाषा के प्रसार प्रचार का काम किया जाएगा। राष्ट्र की संस्कृति और अस्मिता की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। 140 करोड़ भारतीय हैं सभी के मन में संस्कृति का बोध होना चाहिए……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
