“युवती को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी… फिर कराया धर्म परिवर्तन, चेन्नई में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा”, नवभारत टाईम्स, अगस्त 30, 2025
“उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर पहले जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर शादी के बाद चेन्नई ले जाकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने हाल ही में अपने पिता को खून से लथपथ हालत में एक तस्वीर भेजकर मदद की गुहार लगाई, जिसे देखकर परिवार स्तब्ध रह गया।
युवती के पिता ने बताया कि आरोपी युवक ने सुनियोजित तरीके से उनकी बेटी को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी की और उसे चेन्नई ले जाकर बंधक बना लिया।
पिता का कहना है कि करीब तीन महीने पहले उन्होंने इस मामले की शिकायत हाटा कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन समय पर कार्रवाई न होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। अब युवती को अपनी गलती का एहसास हो चुका है और वह आरोपी से मुक्ति पाना चाहती है…….”
पूरा लेख नवभारत टाईम्स पर पढ़ें
