“कुशीनगर में धर्म परिवर्तन का आरोप:मौके से बाइबल मिली, लोगों ने कहा-दुआ से इलाज करा रहे थे”, दैनिक भास्कर, नवंबर 16, 2025
“कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकीलपट्टी गांव में रविवार को एक मामला सामने आया। जिसमे ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। शनिवार रात एक धार्मिक सभा के दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से बाइबल भी मिली है।
यह घटना शनिवार रात करीब सवा आठ बजे हुई, जब कोकीलपट्टी गांव में एक सभा चल रही थी। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सभा में मिशनरियों की मदद से लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। आरोप है कि बाहर से आए कुछ लोग भी इसमें शामिल थे। इस दौरान कथित तौर पर धर्म परिवर्तन की गतिविधियों के दो वीडियो भी सामने आए हैं……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
