“कौशांबी में मजार पर तोड़फोड़, धर्मांतरण के आरोप पर बवाल:बजरंग दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए 4 लोग पूछताछ; जांच जारी”, दैनिक भास्कर, जुलाई 09, 2026
“कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में गुरुवार को एक मजार पर तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मजार पर कथित धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ जैसी गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान मजार के गेट और परिसर में स्थित एक अन्य मजार को भी नुकसान पहुंचाया गया। विरोध करने पर मजार के मौलवी के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित कर लिया।
घटना के बाद पुलिस ने मजार पर मौजूद चार लोगों को हिरासत में लेकर कोखराज थाने में पूछताछ की। देर शाम जांच-पड़ताल के बाद चारों को छोड़ दिया गया। थाने से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि वे अपनी मन्नत पूरी होने की दुआ करने मजार पर आए थे। उन्होंने धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ से जुड़े सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
