“हरदोई में ‘लव जिहाद’ के विरोध में हिंदू एकजुट:बेटियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग”, दैनिक भास्कर, अप्रैल 19, 2026
“हरदोई में ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर हिंदू संगठनों और नागरिकों ने एकजुटता दिखाई। हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक हिंदू एकत्रीकरण एवं जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में ‘लव जिहाद’ के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई।
जनजागरण यात्रा के वक्ताओं ने कहा कि छल, झूठ और लालच के माध्यम से कथित धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं से समाज में चिंता का माहौल है। उन्होंने इन मामलों पर प्रभावी रोक लगाने और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
