“फतेहपुर में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर का गुर्गे को ATS ने गिरफ्तार किया, पुलिस को भनक तक नहीं”, नवभारत टाइम्स, मार्च 11, 2026
“उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की दोपहर प्रदेश में धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले चर्चित मास्टरमाइंड बलरामपुर के जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गुर्गा रियाज को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरफ्तारी के इस मामले की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
रुद्र शर्मा बनकर युवती को फंसाया था
जानकारी के मुताबिक, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही मोहल्ला निवासी रियाज अंसारी की कस्बे में पतंग की दुकान थी। इसका बेटा मेराज अंसारी एआइएमआइएम की युवा इकाई फतेहपुर का जिलाध्यक्ष था। बताया जा रहा है कि मेराज ने साल 2024 में रुद्र शर्मा बनकर औरैया की एक हिंदू युवती को अपने पर प्रेमजाल में फंसाया।
रियाज की थी अहम भूमिका
इतना ही नहीं युवती का आरोप था कि मेराज जबरन धर्मांतरण का रैकेट चलाने वाले बलरामपुर के छांगुर के पास उसे लेकर पहुंचा था। इस दौरान छांगुर ने ही युवती को मुस्लिम नाम देकर धर्मांतरण कराने और मेराज से निकाह कराने का जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं इस पूरे मामले में युवती ने मेराज के पिता रियाज की भी भूमिका का पर्दाफाश किया था…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
