“UP Love Jihad: फर्रुखाबाद के मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर गुजरात की युवती से रचाई शादी, मतांतरण कर दे रहा यातनाएं”, जागरण, मई 15, 2026
“यूपी के फर्रुखाबाद में ‘लव जिहाद’ और प्रताड़ना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। 16 साल तक धोखे और जुल्म की बेड़ियों में जकड़ी एक महिला ने अब न्याय की गुहार लगाई है। मुस्लिम युवक ने पहले हिंदू बनकर धोखे से शादी की और अब उसे यातनाएं दे रहा।
16 वर्ष पहले मुस्लिम युवक ने अपने को हिंदू बताकर अनुसूचित जाति की युवती से शादी कर उसे घर ले आया। मतांतरण कराकर युवती का नाम बदल दिया। अब आरोपित युवती से भीख मांगने का दबाव बनाकर शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। विरोध करने पर आरोपित युवक ने युवती को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाकर उसे गुजरात भिजवाने की मांग की।
गुजरात के जनपद राजकोट थाना मधुवन बिहार क्षेत्र की अनुसूचित जाति की एक युवती ने गुरुवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाकर गुजरात भिजवाने की मांग की। युवती ने बताया कि 16 वर्ष पहले गुजरात में शहर के मुहल्ला मनिहारी गढ़ी निवासी मुस्लिम युवक ने अपने को हिंदू बताकर उससे शादी कर ली। उसका मतांतरण कराकर उसका नाम बदल दिया…….”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
