“छात्रा फेसबुक मित्र संग जम्मू-कश्मीर पहुंची:अपहरण का केस दर्ज, परिजनों को लव जिहाद की आशंका”, दैनिक भास्कर, नवंबर 17, 2025
“देवरिया की एक छात्रा अपने फेसबुक मित्र के साथ जम्मू-कश्मीर पहुंच गई। भटनी के एक महाविद्यालय में पढ़ने वाली यह छात्रा 14 नवंबर को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। बाद में उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के युवक अयान के साथ है और उसके साथ कश्मीर जा रही है। परिजनों ने इस मामले में लव जिहाद की आशंका जताई है। अयान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
छात्रा और अयान की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी और पिछले कई दिनों से दोनों में बातचीत चल रही थी। फोन कॉल के ठीक बाद छात्रा का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। छात्रा के भाई की तहरीर पर आरोपी अयान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की लोकेशन का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया चैट और कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
