“देवरिया में हिंदू महासभा ने मनाया शौर्य दिवस:अयोध्या बाबरी विध्वंस की वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 06, 2025
“अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 6 दिसंबर को महर्षि योगी राज देवरहा बाबा आश्रम पर शौर्य दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुए बाबरी विध्वंस को हिंदू महासभा और हिंदू जनमानस एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में याद करता है। उन्होंने शौर्य दिवस को सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और वैदिक परंपराओं की शक्ति का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के दौरान वीर हिंदू सपूत कोठारी बंधु और समस्त कारसेवकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
