“शाही में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव:लखनऊ की युवती की शिकायत पर युवक-परिजनों पर मुकदमा”, दैनिक भास्कर, जुलाई 09, 2026
“बरेली के थाना शाही क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती लव जिहाद के संदेह और धर्म परिवर्तन के दबाव तक पहुंच गई। इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने और धर्म बदलने का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ निवासी एक हिंदू युवती की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम दुनका निवासी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता युवती के अनुसार, करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी थाना शाही क्षेत्र के ग्राम दुनका निवासी जीशान पुत्र वकील अहमद से दोस्ती हुई थी। चैटिंग और कॉल के जरिए दोनों करीब आए और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि जीशान ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
