“’हमारा ग्रुप हिंदू लड़कियों को ही फंसाता है…’ असली नाम छिपाकर प्यार का नाटक करने वाले अरबाज का कबूलनामा”, जागरण, जून 06, 2026
“शातिर अरबाज के पंजों में फिर से एक हिंदू युवती फंस गई। उसने खुद का बाबी नाम बताकर युवती को फंसाया उसके साथ प्रेम का झूठा नाटक किया और शारीरिक संबंध बनाए। अरबाज को यह बात मालूम थी कि कभी न कभी उसका भेद खुलेगा इसलिए उसने पहले ही युवती के साथ अपने अश्लील वीडियो बना लिए थे। अब जब उसका भेद खुला तो उसने युवती को उन्हीं वीडियो के आधार पर धमकाया।
कहा कि उनका एक ग्रुप है जो हिंदू लड़कियों को फंसाता है और उनका मतांतरण करता है। मामले में कैंट थाने में आरोपित अरबाज उर्फ बाबी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। जांच में पता चला कि वह पहले से शादी-शुदा है।
कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उनकी मुलाकात बाबी नाम के युवक से हुई थी। उस वक्त उसने खुद को हिंदू बताया और धीरे-धीरे बातचीत करने लगा। आरोप है कि आरोपित ने उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लिया……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
