“बाराबंकी में लव जिहाद मामले में NGO संचालिका को धमकी:घर पर पत्थरबाजी, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ”, दैनिक भास्कर, फ़रवरी 26, 2026
“बाराबंकी जिले में एनजीओ की संचालिका रिक्षा तुफैल को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। रिक्षा तुफैल ने बताया कि उनकी शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
पीड़िता के अनुसार, लखनऊ से संचालित एक ‘लव जिहाद’ सिंडिकेट का पर्दाफाश करने और 17 लड़कियों को बचाने के बाद से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था। 21 फरवरी की रात उनके हॉस्टल पर पत्थरबाजी की गई और अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप पर जानलेवा धमकियां मिली थीं।
इस गिरोह का मुख्य सरगना कमर हयात इदरीसी पहले ही जेल में है। हालांकि, उसके साथी जफर हयात, प्रिया पांडे और आमिर खान अभी भी फरार हैं। रिक्षा तुफैल ने आरोप लगाया है कि फरार आरोपी जफर हयात ने ही उन्हें जान से मारने की सुपारी दी थी……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
