“घायल गौवंश को दो दिन बाद मिला नया जीवन:तुलसीपुर में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बचाई बेजुबान की जान”, दैनिक भास्कर, जुलाई 10, 2026
“तुलसीपुर विकास खंड के रमवापुर ग्राम पंचायत में दो दिनों से सड़क किनारे पड़े एक घायल गौवंश को नया जीवन मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गौवंश किसी दुर्घटना का शिकार होकर उठने में असमर्थ था। 9 जुलाई 2026 को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों को इसकी सूचना मिली।
सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता गणेश गुप्ता, रोहित, वैभव गुप्ता, सौरभ चौरसिया, ऋषि कपूर, प्रमोद समेत अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गौवंश का उपचार शुरू कराया। प्राथमिक उपचार और दवाएं दिए जाने के बावजूद गौवंश की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
गौवंश की गंभीर हालत को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उसे बेहतर देखभाल और उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने रमवापुर के ग्राम प्रधान डॉ. मोहम्मद उमर खान को इसकी जानकारी दी। ग्राम प्रधान के भाई मोहम्मद अय्यूब खान तुरंत मौके पर पहुंचे और गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की……..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
