“बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के मामले में दखल दे सरकार: प्रवीण तोगड़िया”, जागरण , जनवरी 14, 2026
“अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया बुधवार को शहर के किसान डिग्री कालेज में पहुंचे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 114 करोड़ जनता हिंदू है और वह जातियों में बंटने के बजाए एकता बनाएं क्यों कि उसी में ही मजबूती है। उन्होंने देश के युवाओं को सस्ती शिक्षा मिले, इस पर सरकार को पहल करने की बात कही।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से हिंदू समृद्ध, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान की आसान जीवन शैली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डा. प्रवीण तोगड़िया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मजबूत रहने के लिए एक होकर और हिंदू बनकर रहना होगा न कि जातियों में बंटे।
उन्होने कहा कि आज शिक्षा मंहगी होती जा रही है, जिसके चलते गरीब हिंदू परिवार के लोग मेडिकल की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। अब मेडिकल की फीस एक करोड़ रुपये हो गई है। सरकार को अपने कोष से दो से तीन प्रतिशत खर्च करना चाहिए। इसके लिए हमकों आपकों सरकार के ऊपर दबाब बनाना चाहिए। बिना शिक्षा व स्वास्थ्य के सबकुछ बेकार है……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
