“नाबालिग को लव जिहाद में फंसाकर ब्लैकमेल:बागपत में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, नशीला पदार्थ पिलाकर वीडियो बनाई, लाखों हड़पे”, दैनिक भास्कर, मार्च 22, 2026
“बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को कथित लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया गया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये व आभूषण हड़प लिए गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, हरियाणा के हथवाला गांव निवासी आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर किशोरी से संपर्क साधा। धीरे-धीरे उसने बातचीत बढ़ाई, विश्वास जीता और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
बताया गया है कि आरोपी ने किशोरी को अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील वीडियो बना ली……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
