“’गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले हिंदुओं को बांटना चाहते हैं’, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने मुस्लिमों पर बोला हमला”, नवभारत टाइम्स, जुलाई 16, 2026
“उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से भाजपा सांसद सतीश गौतम अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एंटी मुस्लिम बयानों को लेकर हमेशा विपक्ष के निशाने पर रहते हैं। एक बार फिर उनका विवादित बयान सामने आया है। जहां अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम द्वारा दिया गया एक बयान वायरल हो रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं।
सतीश गौतम ने जनता को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आपसे निवेदन है कि बिना सत्यापन करे पोस्ट को शेयर न करें। यह गोल टोपी वाले हिंदुओं का बंटवारा करने का काम कर रहे हैं। अब भाजपा सांसद के इस बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।
नगर परिषद के कार्यक्रम में बोले सांसद
बता दें कि पूरा मामला अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा का है। जहां अलीगढ़ लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम नगर परिषद के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां भाजपा सांसद सतीश गौतम ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट संचालित करने वालों को लेकर एक बयान दिया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले एक समुदाय के लोग सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर हिंदुओं को लड़ाने का काम करते हैं…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
