“CJP प्रदर्शन में जमकर पत्थरबाजी, 50+ पुलिसकर्मी घायल: तस्वीरों-वीडियो के बाद भी हंगामे को ‘पीसफुल’ बता रहा प्रोपेगेंडा गैंग, सोनम वांगचुक भी अड़े”, ऑपइंडिया, जुलाई 20, 2026
“कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों द्वारा निकाले गए प्रदर्शन के दौरान सोमवार (20 जुलाई) को भारी हिंसा और तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। संसद मार्च के नाम पर हुए इस हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों में प्रदर्शनकारियों की हिंसा साफ नजर आ रही है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उपद्रवियों ने गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया और कानून-व्यवस्था को चुनौती दी, जिसके बाद पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
