“गाजियाबाद में सलीम वास्तिक तो शाहजहांपुर में मनोज प्रजापित को घोंपी गई चाकू; मात्र 930 रुपयों के लिए हिन्दू की जान पर लेने पर आमादा था यामीन की औलाद नईम”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 02, 2026
“उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मनोज प्रजापति ने कभी सोचा भी नही होगा कि किसी मुसलमान के साथ व्यवसाय करना उनके लिए मौत का सौदा बन जाएगा। जिले में एक पिछड़े वर्ग के हिंदू व्यक्ति पर मात्र 930 रुपयों के लिए जानलेवा हमला करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान यामीन की औलाद नईम के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार (1 मार्च, 2026) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके जेब से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खिरनीबाग के पास शनिवार (28 फरवरी, 2026) शाम की है। इस हादसे में घायल मनोज प्रजापति के भाई श्याम बाबू ने आसिफ नाम के किसी शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में बीबीजई हद्दफ मोहल्ला निवासी नईम का नाम सामने आया।
जानकारी के अनुसार हादसे के दिन लोधीपुर मोहल्ला निवासी मनोज सिटीकार्ट शोरूम के सामने अपनी पनीर की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान नईम वहां पहुंचा, जो कि खुद भी पनीर बेचने का काम करता है। मनोज ने नईम से उधार पर पहले पनीर खरीदा था। आरोपी नईम उनसे उधार दिए गए 930 रुपये की मांग करने लगा। रुपयों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
