“संभल में हिंदू सम्मेलन आयोजित:पांच कुंडीय यज्ञ से सामाजिक एकता का संदेश दिया, आरएसएस प्रचारक शामिल हुए”, दैनिक भास्कर, जनवरी 14, 2026
“संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के बबराला कस्बा क्षेत्र में बुधवार को एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सकल हिंदू समाज, केशव बस्ती के तत्वावधान में योग पार्क में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ के साधक नरेंद्र राघव और अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांच कुंडीय यज्ञ से हुआ। इस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर समाज की एकता, शांति और समृद्धि की कामना की।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम 02 बजे शुरू हुआ और 05 बजे संपन्न हुआ है। सम्मेलन का समापन समाज को संगठित, जागरूक और राष्ट्रहित में सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
