“सैम पित्रोदा ने कहा- पाकिस्तान में मुझे घर जैसा लगा:नेपाल-बांग्लादेश में भी विदेश जैसा नहीं लगता, भारत पड़ोसी देशों से संबंध मजबूत करे”, दैनिक भास्कर, सितम्बर 19, 2025
“कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर विवादास्पद बयान दिया है। शुक्रवार को न्यूज एजेंसी IANS को दिए एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने कहा- ‘मैं पाकिस्तान गया। मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ।’
उन्होंने नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक की तारीफ की है। कहा- ‘मैं बांग्लादेश गया, नेपाल गया, मुझे वहां भी घर जैसा महसूस होता है। मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं विदेशी धरती पर हूं। वे मेरे जैसे दिखते हैं, मेरे जैसे ही बात करते हैं, उन्हें हमारे गाने पसंद हैं, हम सबका खाना एक जैसा है। हमें उनके साथ शांति और सौहार्द के साथ जीना सीखना चाहिए।’
उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत को प्राथमिकता दी जाए। पित्रोदा ने कहा कि भारत की विदेश नीति की शुरुआत पाकिस्तान समेत पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने से होनी चाहिए……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
