“संघ के सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह बोले, “लव जिहाद हिंदू समाज के लिए बड़ा खतरा””, ईटीवी भारत, मार्च 17, 2026
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अवध प्रांत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को लखनऊ के जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह ने लव जिहाद को हिंदू समाज के लिए एक बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि संघ इस विषय पर अत्यंत गंभीर है.
प्रांत संघचालक सरदार स्वर्ण सिंह और संजय सिंह ने हरियाणा के समालखा में हाल ही में संपन्न हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के निर्णयों की जानकारी शेयर की. बैठक में मुख्य रूप से संघ के कार्य विस्तार, सामाजिक समरसता और समाज की सज्जन शक्ति की सहभागिता पर विस्तृत चर्चा की गई.
दत्तात्रेय होसबाले का संदेश: सरदार स्वर्ण सिंह ने बताया कि सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संत रविदास के 650वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर एक विशेष संदेश जारी किया है. संदेश में इस बात पर चिंता जताई गई कि वर्तमान में समाज को जाति और वर्ग के आधार पर विभाजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. संघ का मानना है कि संत रविदास के विचारों को अपनाकर ही समाज की एकता को सुदृढ़ किया जा सकता है. महापुरुषों के योगदान को किसी विशिष्ट जाति या पंथ तक सीमित न रखकर उन्हें राष्ट्र की साझा विरासत के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए……”
पूरा लेख ईटीवी भारत पर पढ़ें
