“Rajasthan: बीमारी ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का चल रहा था खेल, जर्मन दंपती को अपने घर ठहराने वाले पर केस”, पत्रिका, दिसंबर 20, 2025
“श्रीकरणपुर कस्बे के वार्ड 22 स्थित गुरुद्वारा श्रीनानक दरबार के निकट नवनिर्मित भवन में कथित धर्म परिवर्तन के मामले में एक आरोपी पर शनिवार को एक और मुकदमा दर्ज किया गया। वार्ड 11 कच्ची थेड़ी निवासी आरोपी पर जर्मन नागरिक दंपती को बिना आवश्यक अनुमति ठहराने का आरोप है।
एसआइ माला सिंह ने बताया कि जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत पर गुरुवार रात पुलिस ने वार्ड 22 स्थित उक्त भवन पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान वहां जर्मन दंपती स्वेन बोस बेट जलेर और सैंड्रा बेट जलेर सहित बलजिंद्रसिंह खोसा, एमएस मैथ्यू तथा राजेश कंबोज उर्फ पोपी को डिटेन किया गया।
बगैर अनुमति रह रहे थे विदेशी नागरिक
पूछताछ में सामने आया कि वार्ड 11 कच्ची थेड़ी निवासी राजेश कंबोज ने जर्मन दंपती को बिना अनुमति अपने यहां ठहराया हुआ था। दोनों विदेशी नागरिक करीब एक सप्ताह से यहीं रह रहे थे। इस पर आरोपी के खिलाफ विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया……”
पूरा लेख पत्रिका पर पढ़ें
