“युवती ने शादी और धर्म परिवर्तन से किया इंकार, राशीद खान ने आपत्तिजनक वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल”, ज़ी न्यूज़, सितम्बर 02, 2025
“मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर एक हिन्दू यवती पर जबरन धर्म परिवर्तन करने और शादी लिए दबाव बनाया जा रहा था. महिला ने दबाव के बावजूद इस्लाम धर्म अपनाने और शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद मुल्जिम राशीद ने पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. पुलिस ने मुल्जिम रशीद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
दरअसल, वर्ष 2024 में मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा थाने के एक गांव में रहने वाली एक हिन्दू के साथ रशीद खान नाम के युवक ने दुष्कर्म किया. राशीद खान पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने के लिए धमकी दे रहा था और आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायर करने की भी बता कही थी.
वहीं, पीड़िता ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा. पीड़ित हिंदू महिला की शादी दूसरी जगह हो गई. बीते 31 अगस्त को मुल्जिम राशीद ने उस हिंदू युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया…….”
पूरा लेख ज़ी न्यूज़ पर पढ़ें
